IMG 20250527 111143 1 उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा व विधानसभा अध्यक्ष देवनानी आज बीकानेर में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार (आज) को राजकीय वाहन से सायं 6:30 बजे बीकानेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा सोमवार को प्रातः 10.30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे पूगल रोड स्थित हरेश्वर महादेव मंदिर के पास बालेश्वर स्कूल के पीछे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे यहां से सायं 4 बजे प्रस्थान कर सायं 4:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे नाल एयरपोर्ट से सायं 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष रविवार (आज) को आएंगे बीकानेर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार (1 जून) को रात्रि 10:15 बजे राजकीय वाहन द्वारा बीकानेर पहुंचेंगे। श्री देवनानी रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सोमवार को प्रातः 11:15 बजे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ चर्चा और अवलोकन करेंगे। वे रात्रि 8:20 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Share This News