IMG 20250527 111143 12 बीकानेर : मैनेजर पर जानलेवा हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के जेएनवी पुलिस थाना के जयपुर रोड स्थित बीकानेर मोटर्स के ऑफिस में बैठे मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस वारदात को कस्टमर के रूप में आए चार आरोपियों ने अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार बीकानेर मोटर्स के मैनेजर नरेन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह ऑफिस में कार्यरत थे, तभी अमिताभ दीक्षित, श्रवण कुमार, शिव कुमार और धोलू नामक व्यक्ति वहां पहुंचे और उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Share This News