ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सामान्य जिंदगानी से ऊबकर लग्जरी लाइफ जीने की चाह में एक लड़की ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को ताकन मे रख दिया। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के नए-नए राज खुल रहे हैं। ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान से कनेक्शन के एक-एक सबूत सामने आ रहे हैं। एक तस्वीर में ज्योति मल्होत्रा सरगोधा में पाकिस्तान एयर फोर्स के ऑफिसर की वाइफ के साथ दिख रही है।

दरअसल, पाकिस्तान जाने के लिए वीजा के सिलसिले में ज्योति का भारत स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन जाना हुआ था। पाकिस्तान हाईकमीशन में ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। ज्योति ने पाकिस्तान हाई कमीशन के अंदर का वीडियो बनाया है। इस वीडियो में ज्योति के साथ जो शख्स दिखा, वो एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश है। ये पाकिस्तान हाईकमिशन में काम करने वाला वही दानिश है, जिसे भारत सरकार ने 13 मई को परसोना नॉन ग्राटा डेक्लेयर करते हुए देश छोड़ने का आदेश दे दिया था।

ज्योति मल्होत्रा के साथ कई यूट्यूबर के तार भी जुड़ते जा रहे हैं। ‘डॉक्टर यात्री’ के यूट्यूबर के साथ ज्योति की तस्वीर सामने आई है। डॉक्टर यात्री के यूट्यूबर पिछले साल पाकिस्तानी दूतावास की नेशनल डे पार्टी में शामिल हुए थे। ज्योति की तरह ‘डॉक्टर यात्री’ के यूट्यूबर भी पाकिस्तान जा चुके हैं।

1 17476364895532042484052261735 पाकिस्तान के लिए जासूसी, ज्योति मल्होत्रा के बारे में गहन पड़ताल जारी Rajasthan News Portal देश

Share This News