ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 14 बीकानेर : नहाते समय महिला का अश्लील वीडियो बनाया, मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में यहां नहाते समय महिला के अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में आरोपी अपने ताऊ ससुर के दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादिया ने बताया कि उसका पति कमाने के लिए बाहर रहता है और अपराधी प्रवृति के दोनों आरोपी युवक उस पर बदनीयत रखते हैं।

पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार दोनों आरोपियों ने 12 मई की दोपहर को नहाते समय उसका वीडियो बना लिया व वीडियो गांव में वायरल करने की धमकी देते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। उसके शोर मचाने पर पति, ननद व भाई आए और आरोपियों को डांट लगाई। उसने परिजनों को बात बताई तो आरोपियों की मां ने उनका पक्ष लेते हुए उसे डरा धमकाकर चुप रहने की बात कही। परिजनों ने दोनों से माफी मंगवाने की बात कही। आरोपी अब भी उसे धमका रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News