ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250514 150833 बीकानेर में दबा मिला करोड़ों का सोना! कौन है 'धणी धोरी' Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में करोड़ो रूपये के सोना दबा मिला है। बीकानेर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मदान मार्केट में 7 मई को हुए सिलेंडर विस्फोट हादसे के बाद अब पीड़ित दुकानदार थाने और निगम दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हादसे में दबा सोना-चांदी अब पुलिस के पास है। वह सोना सही दावेदार तक पहुंचाने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। थाने में जमा सोने की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि मलबे में अब भी 15 से 20 लाख रुपए का सोना दबा होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि वे तस्दीक के बाद ही सामान लौटाएंगे, ताकि बाद में किसी तरह का विवाद न हो।

पुलिस के लिए यह समस्या
थानाधिकारी जसवीर सिंह के अनुसार, ‘‘मलबे से तीन तिजोरियां मिली थीं, जिनके मालिकों को बुलाकर पहचान और तस्दीक के बाद उसी दिन सौंप दी गईं। बाकी सामान जैसे गुल्लक, थैले और बॉक्स की फोटोग्राफी कर सुरक्षित रखा गया है। अब उस सामान की पहचान और वितरण में कठिनाई हो रही है।’’ पुलिस ने बताया कि सभी दावेदारों को थाने बुलाकर, फोटो से मिलान और आपसी सहमति के आधार पर ही सामान दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में उच्चाधिकारियों से भी मार्गदर्शन लिया गया है।

पुलिस की कड़ी निगरानी

1- थाने में सुरक्षित जमा सोना : अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए।
2- अब भी दबा होने की आशंका : लगभग 15-20 लाख रुपए का सोना।
टाइम लाइन
तारीख : 7 मई
समय : सुबह करीब 10.30 बजे।
घटना : मदान मार्केट में गैस सिलेंडर विस्फोट से कटले की डबल अंडरग्राउंड छत ढह गई।
मृतक : 11 (8 की मौके पर मौत, 3 की इलाज के दौरान)।
घायल : 1 व्यक्ति का इलाज जयपुर में जारी, हालत अब भी गंभीर।


Share This News