ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 13 सड़क दुर्घटना में 2 की मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। बीती शाम सूरतगढ़ के नेशनल हाईवे संख्या 62 पर स्थित गांव 2 केएसआर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को 104 एम्बुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से सूरतगढ़ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, साबनियां लूणकरसर निवासी हनुमान अपने पोते के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के छह सदस्यों के साथ कार द्वारा गांव संघर आए थे। वापसी के दौरान करीब शाम 4:45 बजे 2 केएसआर के पास उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।


Share This News