ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250502 WA0005 पक्षियों ने दिए अंडे- अच्छे मानसून व बारिश के संकेत! आप भी जानें इन संकेतों के बारे में, क्या कहते है बुजुर्ग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस बार मानसून या जमाना अच्छा होगा। भीषण गर्मी में पक्षियों द्वारा कुछ ऐसे ही संकेत दिए जा रहे हैं।रेगिस्तान में वर्षा और मौसम से जुड़े पूर्वानुमान सदियों से लगाए जा रहे है जो की आसपास के पेड़ पौधों, पशु पक्षियों व वन्य जीवन के आचरण के आधार पर तय किए जाते है। इन दिनों प्रकृति में  अच्छी वर्षा के संकेत दिए हैं। ये पूर्वानुमान विभिन्न पेड़ पौधों की फिनोलॉजी पेड़ पौधों पर आने वाले फूलो , फलों , फलों के पकने की अवधि व पशु पक्षियों के प्रजनन, ब्रीडिंग सक्सेस की गतिविधियों के आधार पर तय किये जा रहे है।

img 20250502 wa00046359355343130701944 पक्षियों ने दिए अंडे- अच्छे मानसून व बारिश के संकेत! आप भी जानें इन संकेतों के बारे में, क्या कहते है बुजुर्ग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
img 20250502 wa0006543128415891279806 पक्षियों ने दिए अंडे- अच्छे मानसून व बारिश के संकेत! आप भी जानें इन संकेतों के बारे में, क्या कहते है बुजुर्ग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

ये है बड़े संकेत

पक्षियों की बात करें तो इन दिनों गोरिया ने इस बार तीन से चार अंडे दिए टिटहरी ने भी लगभग सभी जगह चार-चार अंडे दिए और सभी की ब्रीडिंग सक्सेस 80 से 90% रही है। जो इस बात का संकेत है कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा। ग्रामीण अंचल व पुराने बुजुर्गों की मान्यता है कि चार अंडे तो चार माह बारिश होती है। तीन अंडे तो तीन माह तक बारिश होगी। मिट्टी में पक्षियों का नहाना भी अच्छा संकेत है। राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों से जुलाई अगस्त व सितंबर के माह बारिश के माने जाते है हालांकि दो दशक पहले जून जुलाई व अगस्त तक बारिश होती थी।

पेड़ पर खिले फूल: शुभ संकेत

वर्ष केर में पहली बार अच्छे फूलों का आना और तत्पश्चात सभी का केर में तब्दील होना, इसी तरह खेजड़ी में भी अच्छे मिंजर आना फूल आना तथा उनका सांगरी में तब्दील होना और पक्की हुई संगरियों का खोखा में तब्दील होना इस बात का संकेत है कि इस वर्ष अच्छी बारिश होगी।
इसी तरह से थार मरुस्थल में अगर स्तनधारी जीवों की अगर बात करें तो चिंकारा ब्लैक बक नीलगाय वह लंगूरों का प्रजनन सामान्य देखा गया है।

इस बारे में इनका कहना है
प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग , महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर ने बताया कि विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से इन परंपरागत मौसम पूर्वानुमानों का साथ-साथ वैज्ञानिक ढंग से भी अध्ययन किया जा रहा है। और लगभग हर बार इन पूर्वानुमानों का सटीक प्रभाव सामने आया है।


Share This News