ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241023 101608 52 2  ई-मित्र केन्द्र 15 दिनों के लिए निलंबित, आकस्मिक निरीक्षण, पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला मुख्यालय पर संचालित ई-मित्र केन्द्रों में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की की ओर से टीमें गठित करते हुए मंगलवार को विभिन्न ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अतिनिदेशक श्री सत्येन्द्र राठौड़ के अनुसार विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की वसूली, रेट लिस्ट नहीं लगाने की शिकायतों की जांच के लिए किए गए निरीक्षण के दौरान 2 ई-मित्र केन्द्रों श्यामसुन्दर ई-मित्रा एवं सारिका ई-मित्रा (बद्रीनारायण) गंगाशहर पर अधिक राशि वसूलना पाया जाने पांच हजार रुपए प्रत्येक केन्द्र पर शास्ति आरोपित करते हुए 15 दिवस के लिए निलम्बित किया गया है।

श्री राठौड़ ने स्थानीय सेवा प्रदाता को सभी शेष ई-मित्र केन्द्रों पर अविलम्ब रेट लिस्ट लगवाने के निर्देश दिए। ई-मित्र केन्द्र धारकों को निर्देशित किया किसी भी सरकारी योजना के आवेदन में आवेदक से अधिक राशि नहीं वसूली जाए। आवेदक की सही सूचना, मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी ही फीड की जाए, जिससे आवेदक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।


Share This News