ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20250411 WA0009 पीबीएम हॉस्पिटल एसएसबी : विश्व पार्किन्सन दिवस पर संगोष्ठी, डॉ. सोनाली धवन ने किया उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व पार्किन्सन दिवस के उपलक्ष पर मरीजों एवं उनके परीजनों के लिए जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्घाटन एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल लाहौटी रहे, उन्होनें मरीजों को पार्किन्सन के साथ उच्च स्तर का जीवन जीने की कला सिखाई ।
इस दौरान डॉ. महेन्द्र सिसोदीया ने पार्किन्सन के लक्षणों को विस्तार से समझाया। न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. इन्द्रपुरी ने पार्किन्सन के उपचार व उपचार के दौरान उत्पन होने वाले नए लक्षणों को सरल भाषा में बताया।

डॉ. अभिषेक कोचर ने पार्किन्सन रोग में होने वाली डीबीएस सर्जरी,उससे होने वाले फायदे नुकसान को समझाया । डॉ. आशीष जोशी ने पार्किन्सन रोग के कारण होने वाले क़ब्ज़ के उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की। संगोष्ठी के दौरान मरीजों एवं उनके रिश्तेदारों के प्रश्नां के जवाब दिए गये।एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने न्यूरोलॉजी विभाग की सराहना की।

इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर भावना, नर्सिंग ऑफिसर मनोज पांडे, गोपी किशन, श्याम, सुनील एवं तनवीर का विशेष सहयोग रहा।


Share This News