ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 5 बीकानेर से रवाना हुई बस में 81.49 लाख की नकदी समेत ढाई करोड़ के जेवरात जब्त, 4 गिरफ्त में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर से रवाना हुई बस में ढाई करोड़ के जेवरात, 81.49 लाख नकद बरामद किए गए है। 4 गिरफ्तार हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक आबूरोड रीको पुलिस ने मंगलवार को आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर स्थित सीमावर्ती मावल चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्श्वनाथ ट्रेवल्स की बस से 81.49 लाख रुपए की नकदी सहित ढाई करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं। इस मामले में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

img 20250312 0958595128611992695676108 बीकानेर से रवाना हुई बस में 81.49 लाख की नकदी समेत ढाई करोड़ के जेवरात जब्त, 4 गिरफ्त में Rajasthan News Portal राजस्थान

आरोपियों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात को बस में सीटों के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होली पर्व के मद्देनजर जिले में हवाला कारोबार एवं अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में पुलिसकर्मियों द्वारा सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से गुजरात जा रही पार्श्वनाथ ट्रेवल्स बस को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 81 लाख 49 हजार 400 रुपए की नकदी, सोने के कुल वजन 1 किलो 770 ग्राम के जेवरात, चांदी के जेवरात व सील्लियां कुल वजन 27 किलो 91 ग्राम पाए गए।

नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात को चालक, परिचालक एवं उनके साथियों की बैठने की सीटों के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखा गया था। पूछताछ के दौरान नकदी एवं सोने-चांदी के परिवहन एवं स्वामित्व को लेकर कोई दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके साथ ही आरोपी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस पर नकदी और जेवरात समेत बस को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में कालूराम पुत्र चोपाराम घांची, हनीफ खान पुत्र मशरू खान, हरिशकुमार पुत्र सोनाराम मीणा एवं सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल झुलावा को गिरफ्तार किया है।

मामले में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत का कहना है कि बस में जब्त की गई नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात बीकानेर से अहमदाबाद, गुजरात ले जाए जा रहे थे लेकिन इससे पहले कि ये लोग इसमें सफल हो पाते नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


Share This News