ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 1 चार और एसआई बर्खास्त, बीकानेर आईजी ने जारी किए आदेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर आईजी ने एक आदेश जारी कर 4 एसआई को बर्खास्त किया है। राजस्थान में वर्ष 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषी अधिकारियों पर गाज गिर रही है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान ने अब तक कुल छह सब इंस्पेक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। श्रीगंगानगर में पदस्थ चार सब इंस्पेक्टर मनीष बेनीवाल, जयराज सिंह, अंकिता गोदारा और मनीषा सिहाग को सेवा से हटा दिया गया है।

जयपुर जेल में बंद श्रवण कुमार गोदारा और मंजू बिश्नोई को भी बर्खास्त किया गया था। वर्ष 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा में हेराफेरी कर पुलिस सेवा में शामिल हुए इन अधिकारियों के खिलाफ जांच के दौरान पुख्ता सबूत मिले थे। इसके बाद सेवा नियमों के तहत इन पर कार्रवाई करते हुए सीधे बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए।

आईजी ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि यह कार्रवाई सेवा से बर्खास्तगी नियम सीसीए 19 (2) के तहत की गई है। दोषी पाए गए एसआई को निलंबित करने के बजाय सीधे सेवा से हटाया गया है, ताकि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा घोटाले में इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में इन पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद बर्खास्तगी का फैसला लिया गया। एसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में कुछ और पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।


Share This News