ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 101 बीजेपी मुख्यालय में लात-घूंसों की बौछार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

img 20250227 153809867573851201310913 बीजेपी मुख्यालय में लात-घूंसों की बौछार Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट। बीजेपी मुख्यालय से आई खबर तेज़ी से वायरल हो रही है। भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। विवाद की शुरुआत स्वागत को लेकर हुई असहमति से हुई, जो देखते ही देखते लात-घूंसों तक पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार बैठक में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक कार्यकर्ता ने दूसरे पर स्वागत में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद बात बढ़ती चली गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मामले को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच की जा सकती है।


Share This News