ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 5 केवल 1 रुपये में हुआ दो जोड़ों का विवाह! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के अजमेर जिले में दो जोड़ों का विवाह चर्चा में। इसकी खास बात ये है कि इनके परिवार वालों ने शादी के लिए एक रुपए खर्च किया। इस बीच लोगों ने मिलकर जोड़ों को गृहस्थी चलाने के लिए सामान भी दिया। अजमेर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जरूरतमंद, निर्धन और बेसहारा परिवारों के बच्चों की शादी करवाई जाती है। ये आयोजन हर साल होता है।

जादूगर फाउंडेशन ट्रस्ट ने मेयो लिंक रोड स्थित चर्च कम्पाउंड में एक रुपए में विवाह सम्मेलन का आयोजन किया । इस सम्मेलन में दो जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस साल  गौतम नगर गुजरवास निवासी नरेश खोरवाल एवं गुर्जर धरती निवासी सोनिया तथा प्रिया एवं मनीष का विवाह संपन्न हुआ। जादूगर फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक नरेश सत्यवाना ने बताया कि विवाह के लिए ट्रस्ट कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चर्च कंपाउंड पहुंची। वहां विधि-विधान से दोनों जोड़ों का विवाह कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को एक लोहे का पलंग, सोने की लोंग, 51 बर्तन सेट, प्लास्टिक की टेबल-कुर्सी, रजाई, गद्दे, तकिए, कंबल, चौकी प्रदान किए गए।इसके अलावा वर-वधु के 50-50 सदस्यों के लिए निःशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की गई। 


Share This News