ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20241023 101608 98 व्यापार उद्योग मंडल में अध्यक्ष पद मिले इतने नामांकन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज । बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नये अध्यक्ष का चुनाव के लिये शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद हेतु 4 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए है। अध्यक्ष पद हेतु मनमोहन कल्याणी, महावीर पुरोहित, जुगल राठी व रवि पुरोहित ने नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया है । गुरूवार को जारी अंतिम मतदाता सूची के उपरान्त 392 मतदाता नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उप रजिस्ट्रार कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि 25 जनवरी को प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरांत वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवार 27 जनवरी को शाम 4 बजे तक नाम वापसी कर सकेंगे तथा 28 जनवरी को आवश्यक हुआ तो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक माडर्न मार्केट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में मतदान होगा तत्पश्चात मतगणना कर अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।


Share This News