ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250114 184104 जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारी पदोन्नतआचार्य बने उपनिदेशक, गोदारा सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार को जनसंपर्क सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए।
आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री हरिशंकर आचार्य को उपनिदेशक के पद पर तथा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती भाग्यश्री गोदारा को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस आदेश के क्रम में श्री हरिशंकर आचार्य ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, बीकानेर में उपनिदेशक के पद पर तथा श्रीमती भाग्यश्री गोदारा ने सहायक निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

आचार्य को मतदाता जागरूकता और नशा मुक्ति के क्षेत्र में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया है। आचार्य की हिंदी और राजस्थानी साहित्य की तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री राजेंद्र जोशी, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक परमनाथ सिद्ध तथा प्रियांशु आचार्य, सूचना सहायक आनंद सिंह ने श्री आचार्य तथा श्रीमती गोदारा को शुभकामनाएं दी।


Share This News