ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241023 101608 68 राजस्थान : सर्दी की छुट्टियों को लेकर आई खबर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में सर्दी की छुट्टियों को लेकर संशय की स्थिति है। प्रदेश की स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा इस समय तक हो जाती थी, लेकिन इस बार संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि शिविर पंचांग के अनुसार 11 दिनों की छुट्टी दी गई है। जो 25 दिसंबर से शुरू होगी और 5 जनवरी को खत्म हो जाएगी। राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर से ही शुरू होते आए हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से सर्दी तेज पडऩे के कारण अक्सर शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिए जाते हैं। ऐसे में बच्चों की छुट्टियां बढ़ जाती है।

संशय की वजह यह भी है कि पिछले दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मौखिक रूप से कहा था कि इस सत्र में शीतकालीन अवकाश तेज सर्दी को देखते हुए किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री के इस बयान से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर से 5 जनवरी तक घोषित किया हुआ है।25 दिसंबर को सारे स्कूल-कॉलेज, ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे। राजस्थान में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी ऐसे में बुधवार को सारे सरकारी स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस बंद रहेंगे।


Share This News