ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 11 कंपकंपाएगा राजस्थान, घने कोहरे में डूबेगा, हिमालय पर भीषण बर्फबारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम तेज़ी से पलटेगा। विभाग की माने तो हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती और इसके बाद निचले मैदानों पर इसका असर आएगा। धूजणी छूटेगी। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती है। राजस्थान में बीते एक सप्ताह से कुछ इलाकों में शीतलहर तथा कुछ में अतिशीतलहर चल रही है। अब मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा भी रहेगा।

20 दिसंबर के बाद भरतपुर और कोटा संभाग में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं आज प्रदेश के 8 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी दिया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर में पारा माइनस में चल रहा था अब यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में करौली सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। संगरिया में 3.4, चूरू में 4, गंगानगर में 4.8, सीकर में 3.7, अलवर में 4.2, पिलानी में 5.4 और जयपुर में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।


Share This News