ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241217 101413 अमेरिका से मंगवाया नन्हे शेर के लिए विशेष दूध, यह है कीमत! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शावक के जन्म के बाद से ही उसकी मां ने उसे दूध पिलाना बंद कर दिया था। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरनी तारा के शावक ने दो महीने पूरे कर लिए हैं। शावक का वजन अब बढ़कर 3.2 किलोग्राम हो गया है। पार्क प्रशासन और पशु चिकित्सकों की कड़ी मेहनत से शावक की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। शेरनी द्वारा दूध नही पिलाए जाने पर वन विभाग ने उसके लिए स्पेशल मिल्क पाउडर दूध देने का विचार बनाया। शावक को अमेरिका से मंगवाए गए विशेष दूध से पोषण दिया जा रहा है। इस दूध के 200 ग्राम पाउडर की कीमत 12 हजार रुपये है। शावक को दिन में पांच बार दूध पिलाया जाता है। पूरे दिन में तारा के शावक को लगभग डेढ़ किलो दूध पिला दिया जाता है। 200 ग्राम 12,000 रुपये के हिसाब से इस दूध की एक किलो कीमत 60 हजार रुपये है। दूध के अलावा, चिकन सूप भी शावक के आहार में शामिल किया गया है, ताकि उसकी शारीरिक आवश्यकताएं पूरी की जा सकें।


Share This News