ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241023 101608 58 बीकानेर में सर्दी की दस्तक, कोलायत मेले से कनेक्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पुरखे कहते आये है कि श्री कोलायत में पानी हिलने के साथ ही बीकानेर में सर्दी शुरू हो जाती है। कोलायतजी मेले में पानी हिल गया है तो उसका असर भी शनिवार रात को मिला। बीती रात व रविवार की अलसुबह शहर पर कोहरे की हल्की चादर दिखाई दी। देर रात को शुरू हुई सर्द हवाओं के कारण ही सुबह कोहरे की चादर दिखाई दी। गर्म कपड़े बाहर आ गए। सुबह मार्निंग वॉक पर जाने वाले भी आज सुबह गर्म कपड़ों के साथ घूमते दिखाई दिए। कार्तिक पूर्णिमा के मेले के दिन कोलायत में पानी हिलने की परम्परा मानी जाती रही है। इस बार कोलायत में मेले के तुरंत बाद ही सर्दी का आगमन हो गया है। पूर्व मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था कि 17 नवम्बर को राजस्थान में घना कोहरा रहेगा। बीकानेर में पूर्णिमा के साथ ही धुंने अलाव भी चेतन होने लगते हैं।


Share This News