ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241113 WA0159 ऑटोचालकों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। इंटक नेता हेमंत किराडू, समीर खान के नेतृत्व में ऑटोचालकों की समस्याओं के समाधान के साथ फिटनेस सेंटर की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर यहां कलेक्ट्री चौखट के पास आज नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया।

किराडू ने कहा कि यदि शीघ्र ही ऑटोचालकों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो चक्काजाम तक किया जाएगा। बीकानेर में ऑटो रिक्शा के अलावा कोई भी साधन यातायात का बीकानेर में नहीं है जबकि राज्य के अन्य शहरों में नगर बस सेवा का चलन है लेकिन यहां नहीं होना भी दुर्भाग्यूपर्ण है। लेकिन वर्ष-2004 में जनसंख्या 2 लाख के आधार पर ऑटो रिक्शाओं के परमिट 4 हजार सम्मिट किए गए उसके बाद अब बीकानेर के 36 ग्राम नगर विकास न्यास क्षेत्र में आने से शहर की जनसंख्या 14 लाख हो गयी लेकिन अभी तक ऑटो रिक्शाओं के परमिट का स्कॉप अभी तक नहीं बढ़ा है। वहीं शिकायत यही की जाती है कि ऑटो रिक्शा के कागजात सही नहीं है जबकि कागजात तो सही ही है, 95 प्रतिशत एल.पी.जी. एवं इलेक्ट्रोनिक रिक्शा पांच प्रतिशत यूरो-6 जो भारतीय परिवहन मंत्रालय के मापदण्ड के अनुसार प्रदूषणरहित है उनके खिलाफ शिकायत की जाती है। जो कि ऑटोचालकों के खिलाफ कुठाराघात है। किराडू ने कलेक्टर के नाम प्रेषित ज्ञापन में बताया कि सर्वे करवाकर जांच करवायी जानी चाहिए। डीजल के ऑटो रिक्शा बहुत ही कम है, यूनियन उनको ऑनरोड हटाने के लिए प्रयत्नशील भी है।

वहीं निजीकरण के कारण बीकानेर में पांच फिटनेस सेंटर है जो ऑटो चालकों से लेकर सभी वाहन चालकों से दस गुणा फीस वसूल की जा रही है। इसकी जांच के लिए कमेटी बनायी जानी चाहिए। किराडू ने बताया कि वर्ष-2004 में डीजल ऑटो रिक्शा मॉडल कंडीशन में आए थे उनके परमिट आज भी बीकानेर आरटीओ कार्यालय में पड़े है। साथ ही साथ मीटरगेट से ब्रॉडगेज बने रेलवे प्लेटफार्म 1 से 6 हो गए उन पर भी ऑटो रिक्शा स्टैण्ड निर्धारित किए जाने चाहिए।
किराडू ने बताया कि आज प्रदर्शन करने वालों में कैलाश जोशी, समीर, जाकिर पडि़हार, ओम चौधरी, किशोर, राजाराम बिश्नोई, नीरज शर्मा सहित अनेक मौजूद थे।


Share This News