ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 5 देर रात कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा की Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में राजनीति गरमाने लगी है। सात सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। झुंझुनूं से अमित ओला, रामगढ़ से आर्यन जुबैर, दौसा से डीडी बैरवा, देवली-उनियारा से केसी मीणा, खींवसर से डॉ. रतन चौधरी, सलूंबर से रेशमा मीना और चौरासी से महेश रोत को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अब तक चौरासी पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसलिए फिलहाल 6 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का आमने-सामने का मुकाबला तय हो चुका है। हालांकि इनमें से कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। बीएपी चौरासी के साथ सलूंबर में भी चुनाव लड़ रही है। वहीं, गठबंधन के इंतजार में बैठी आरएलपी भी अब खींवसर के अलावा अन्य कुछ सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतार सकती है।

इसलिए हो रहे चुनाव दो सीटों पर तो उपचुनाव मौजूदा विधायकों कांग्रेस के जुबैर खान (रामगढ़) और भाजपा के अमृतलाल मीना (सलूंबर) के निधन के कारण हो रहे हैं। बाकी पांच सीटों पर विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे, जिसके कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी। वर्तमान में 200 सीटों वाली राज्य विधानसभा में भाजपा के 114 विधायक, कांग्रेस के 65, भारत आदिवासी पार्टी के तीन, बसपा के दो, रालोद का एक और आठ निर्दलीय विधायक हैं।


Share This News