ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 WA0193 झुंझुनूं और खींवसर उपचुनाव में प्रचार करेंगे बीजेपी विधायक जेठानंद व्यास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास झुंझुनूं और खींवसर विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधायक ने बताया कि बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने मुलाकात के दौरान यह जिम्मेदारी दी। विधायक बुधवार को ही जयपुर से सीधे झुंझुनूं के लिए रवाना हुए और अगले तीन दिन यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं दीपावली के पश्चात् खींवसर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और वहां पार्टी के लिए मतदान अपील करेंगे। व्यास ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में सांबा विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में प्रवास किया। जहां पार्टी प्रत्याशी तीस हजार से अधिक मतों से जीते। इससे पहले विधायक ने मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व उप राष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भैंरासिंह की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भागीदारी निभाई। उन्होंने राजनीति में श्री भैरूं सिंह शेखावत की जीवटता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रतिमानों को युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय बताया।


Share This News