ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 43 दो लड़कियों समेत चार ट्रेनी एसआई गिरफ्तार, पेपर लीक का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, जयपुर। पेपर लीक मामले में दो लड़कियां व चार ट्रेनी एसआई गिरफ्तार किए गए है। राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। एसओजी ने इस मामले में चार ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गत बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) पहुंची थी और पांच ट्रेनी एसआई को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद एसओजी ने चार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि छोड़े गए ट्रेनी एसआई की मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई है। 

जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी को पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इन ट्रेनी एसआई के बारे में जानकारी मिली थी। इसकी जांच में पुष्टि होने के बाद पांच ट्रेनी एसआई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद इन चार को भर्ती परीक्षा में धांधली करने और पेपर लीक से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए ट्रेनी एसआई में मोनिका, रेणु कुमारी चौहान, सुरजीत सिंह यादव और नीरज कुमार यादव शामिल हैं। आरोप है कि इन चारों ट्रेनी एसआई ने पेपर लीक के लिए पैसे दिए थे और कई उम्मीदवारों को भी अपने साथ जोड़ा था। 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य रामू राम राईका और उनके बेटे-बेटी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। राईका ने बेटे देवेश और बेटी शोभा के लिए परीक्षा से पहले पेपर की व्यवस्था की थी। राईका से पूछताछ के बाद आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया गया था। राईका ने पूछताछ में कहा था कि उसे पेपर कटारा से ही मिला था। इसके बाद से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एसओजी की टीम कार्रवाई पेपर लीक से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   

44 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार
एसआई भर्ती 2021 के पेपर लीक मामले में अब तक 44 ट्रेनी एसआई और पेपर लीक गैंग से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, यानी 74 से ज्यादा लोग पकड़े गए हैं। अप्रैल 2023 में इस मामले की पहली गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से एसओजी लगातार कार्रवाई कर रही है। पेपर में डमी अभ्यर्थी बनने वाली वर्षा बिश्नोई को भी हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। वर्षा लंबे समय से फरार चल रही थी और छात्रा बनकर छुपी थी। 


Share This News