ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 47 चांदनी रात में शरदोत्सव कवि सम्मेलन-मुशायरा 16 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नागरी भण्डार पाठक मंच एवं फनवर्ल्ड वाटर पार्क नाल के संयुक्त तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य शरदोत्सव का आयोजन रखा गया है।


कवि-संस्कृतिकर्मी एवं फन वर्ल्ड पार्क के संस्थापक नेमचंद गहलोत ने बताया कि 16 अक्टूबर बुधवार को श्री जुबिली नागरी भण्डार के ऐतिहासिक एवं नगर का प्रमुख सांस्कृतिक वैभव स्थल की छत पर सांय 7ः15 बजे होगा।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं आयोजन समिति के सदस्य कमल रंगा एवं वरिष्ठ शायर बुनियाद हुसैन ने बताया कि इस भव्य आयोजन में नगर की समृद्ध काव्य-शायरी परंपरा को आगे ले जाने वाली नगर की तीन पीढ़ियां अपनी रचनाओं का वाचन करेगी।


कार्यक्रम के प्रेस प्रभारी शायर कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन कि एक समृद्ध परंपरा रही है, जिसके तहत हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी के रचनाकार एक मंच पर बीकानेर की साझा संस्कृति को समृद्ध करते है।


आयोजन समिति के सदस्य वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब एवं वरिष्ठ कवि संजय पुरोहित ने बताया कि यह भव्य शरद महोत्सव अपने आप में अनूठा है, क्योंकि इस आयेाजन के माध्यम से नगर के भाषायी भाईचारे को बल मिलता है। इसी क्रम में आयोजन समिति के सदस्य कवि गंगाबिशन बिश्नोई ने बताया कि शरद महोत्सव के अवसर पर महा प्रसाद का भी आयोजन रखा गया है।
आयोजन समिति द्वारा इस भव्य समारोह बाबत सभी तैयारीयां पूर्ण की जा रही है।


Share This News