ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 35 देश में डॉक्टरों की हड़ताल आज, बंद रहेंगे अस्पताल Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज नई दिल्ली। चिकित्सकों की आज हड़ताल है। कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में मेडिकल स्टाफ गुस्से में है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के विरोध में शनिवार को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार के बाद हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सरकार के सामने कई मांगे रखी हैं।

सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आज कई प्राइवेट अस्पताल भी आज 48 घंटे की स्ट्राइक पर हैं। शनिवार सुबह 6:00 से यह स्ट्राइक शुरू हो गई है। देश के सभी प्रमुख सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर नर्स हड़ताल पर 48 घंटे के लिए हैं।  सभी सरकारी अस्पताल के ओपीडी सेवा बाधित है। सिर्फ इमरजेंसी के कुछ मरीज और आईसीयू में एडमिट मरीजों का ट्रीटमेंट डॉक्टर और नर्स करेंगे।

आईएमए की आज से शुरू होने वाले 48 घंटे वाली प्रोटेस्ट को लेकर देश के कई प्राइवेट अस्पताल का भी समर्थन मिला है। सरकारी अस्पताल के साथ-साथ देश के प्रमुख प्राइवेट हॉस्पिटल के ओपीडी सेवा भी बाधित रहेगी। आज पूरे देश में इलाज करने वाले मरीजों को तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।


Share This News