ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240815 WA0248 एमजीएसयू : 21 वें विश्वविद्यालय स्थापना सप्ताह के विजेता हुए सम्मानित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस पर हुआ इंटरकॉलेज प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में झंडारोहण पश्चात कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, कुलसचिव श्री हरि सिंह मीना व वित्त नियंत्रक श्री अरविंद बिश्नोई के साथ डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने मंच से विश्वविद्यालय अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा 21वें स्थापना दिवस सप्ताह में 1 से 7 जून, 2024 के दौरान हुई विभिन्न अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


डीन डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि इंटरकॉलेज योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रंगोली, पोस्टर, गायन, नृत्य, क्विज़, कवितापाठ, भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुईं थीं जिनके प्रथम पुरस्कार विजेताओं को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया तो द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिसर में सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन सह अधिष्ठाता डॉ. प्रभु दान चारण द्वारा किया गया।


Share This News