ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 7 बीकानेर के वार्ड 3 में होगा उपचुनाव इस दिन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव संचिता बिश्नोई की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकायों में सदस्य पदों को भरने के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए लोक सूचना 20 अगस्त को जारी होगी। लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की नगरीय निकायों में 31 मई 2024 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या तीन में उप चुनाव होगा। निर्दलीय पार्षद राजेश कच्छावा के निधन से रिक्त हुए स्थान के कारण उप चुनाव होगा।

24 अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त, नाम वापसी की तिथि 29 अगस्त है। चुनाव चिह्नों का आवंटन 30 अगस्त को होगा। निगम पार्षद के लिए उप चुनाव 5 सितंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 6 सितंबर को प्रातः 9 बजे होगी


Share This News