ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 7 शादियों में रात 12 बजे के बाद नहीं मिलेगा खाना, इस जिले में हुई नई व्यवस्था Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। शादी समारोह में लेट लतीफी से पहुंचने वालों अब रहे सावधान। राजस्थान में भी अब बदलाव की घंटी बजने लगी है। दौसा के मैरिज गार्डनों में रात 12:00 बजे बाद नहीं मिलेगा भोजन। ये फैसला शुक्रवार को दौसा में टेंट, कैटरिंग और फूल व्यवसाय तथा लोन मालिकों की मीटिंग में हुआ।

काम का दबाव बना कारण

इस बारे में मैरिज गार्डन संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील बढेरा ने बताया कि हम लोगों के पास ऊपर नीचे बुकिंग होने के चलते स्टाफ सीमित होता है। जो स्टाफ आज काम करेगा तो वही स्टाफ कल के कार्यक्रम में भी काम करता है। इसके चलते लगातार काम का बोझ रहता है।अगले दिन का काम सही ढंग से नहीं कर पाते।  हम लोगों ने आज ये सामूहिक निर्णय लिया है कि रात 12:00 बजे बाद न केटरिंग वाला काम करेगा न फ्लावर डेकोरेशन वाला न लाइट वाला और न ही टेंट और गार्डन के काम करने वाले लोग। रात 12:00 बजे बाद सारे कामों को हर सूरत पर बंद करके अगले दिन के कार्यक्रम की तैयारी की जाएगी।

टेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि हम लोग संगठन के बैनर तले तमाम लोगों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं, क्योंकि हमारा उद्देश्य तमाम लोगों की वेलफेयर करना है। इसलिए हम आगे भी इन सबके वेलफेयर के लिए काम करते रहेंगे।

टेंट और कैटरिंग फ्लावर और लाइट व्यवसाइयों के इस फैसले के बाद कुछ दिन लोगों को बुरा जरूर लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे रात 12:00 बजे खाना नहीं मिलने का चलन आसानी बन जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोलकाता सहित अन्य महानगरों में ऐसी व्यवस्था पहले से है।


Share This News