ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 61 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, विभाग ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर राजस्थान में मानसून सक्रिय हो रहा है। पहले ऐसा अनुमान था कि 12 से 15 जुलाई तक मानसून कमजोर रहेगा। लेकिन आसमान में हवाओं ने बादलों संग अपना रुख बदला और तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। बीते दिन जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, नागौर और टोंक सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। सोमवार को फिर से पूरे प्रदेश में बारिशी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार केवल तीन जिलों बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ को छोड़कर बाकी पूरे राजस्थान में तेज बारिश होने की संभावना है। 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि इन तीन जिलों में भी बूँदाबादी व मौसम पलटने के आसार है।

इन जिलों में तेज : अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और गंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावनाएं जताई गई है। साथ ही 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर शामिल है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।


Share This News