ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 12 पत्नी ने अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पड़ोसी जिले चूरू में एक पत्नी ने अपने ही पति पर दुष्कर्म करने का आरोप है। चूरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मामले के अनुसार मन मुटाव के चलते पति-पत्नी पिछले छह माह से अलग रह रहे है। पीडि़ता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 10 जून को वह घर में अकेली थी। रात को तकरीबन साढ़े दस बजे पति घर पर आया और कहने लगा कि गर्मी बहुत है। मैं अभी कोल्ड ड्रिंक लेकर आता हूं यह कहकर बाहर चला गया। थोड़ी देर बात वह कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन खुला हुआ था। उसने पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के थोड़ी देर बाद वह बेहोश होने लगी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए पति ने पत्नी के कपड़े उतारे और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पति ने उसका अश्लील वीडियो व अश्लील फोटो खींच ली। उसके बाद पत्नी के पास पति का कॉल आया। जिसमें कहा गया कि उसके पास उसका अश्लील वीडियो व फोटो है। धमकी दी कि रात की घटना के बारे में किसी को बताया कि अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुलिस ने पीडि़त पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News