ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240517 WA0250 आइस क्रीम, पेड़ा सहित अन्य सामग्री मौके पर नष्ट करवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा श्री कृष्णा आइसक्रीम फैक्ट्री मिढ्ढा जनरल स्टोर, रवि आइसक्रीम तथा करनी दूध भंडार पूगल पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान श्री कृष्णा आइसक्रीम फैक्ट्री पूगल में 50 किलो आइस कैंडी, मिढ्ढा जनरल स्टोर पूगल पर 20 लीटर अवधि पार एसेंस 30 किलो गुड पापड़ी, 15 किलो पेड़ा, रवि आइसक्रीम फैक्ट्री पर 10 किलोग्राम आइस कैंडी तथा श्री करणी दूध भंडार पर 120 किलोग्राम खराब दूध जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। कार्रवाई के दौरान आइसक्रीम के चार नमूने लिए गए।

जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News