ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220726 123123 7 बीकानेर : दहेज के लिए विवाहिता को मारने का आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के जस्सूसर गेट इलाके में देहज लोभियों ने अपने परिवार की बहु को करंट देकर मार दिया। इस घटना से मृतका के पीहर वालों में कोहराम सा मचा हुआ है। जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी होस्पीटल के पास रहने वाले सोनू सोनी की पत्नि श्रीमति मनीषा सोनी की बुधवार को ससुराल में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई ।

मृतका के शव पर करंट देने के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से देहज की मांग को लेकर मनीषा को प्रताडि़त कर रहे पति सोनू समेत उसके ससुराल वालों ने उसे करंट देकर मार दिया। मामला संगीन हालातों में विवाहिता हत्या का होने के कारण पुलिस ने उसके शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। सीआई नया शहर विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि इस मामले को लेकर मृतका मनीषा के भाई अशोक सोनी की रिपोर्ट पर मनीषा के पति सोनू सोनी,ससुर दीपक सोनी,बड़े ससुर प्रकाश सोनी,काका ससुर रामचंद्र सोनी और देवर विष्णु सोनी के खिलाफ देहज हत्या का मामला दर्ज किया है।


Share This News