ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 59 तोलियासर भैरुजी गली में महिला के साथ छेड़छाड़, पति से मारपीट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर पति ने रोका तो उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीडि़ता ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को दोपहर 4 बजे के करीब कोटगेट थाना क्षेत्र स्तिथ तोलियासर भैरुजी गली में एक अनजान व्यक्ति द्वारा 29 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करने एवं लज्जा भंग का मामला सामने आया हैं।

पीडिता द्वारा अपना नाम छुपाते हुए बताया की एक व्यक्ति अपने 2-3 अन्य साथियों के साथ काफी देर से महिला का तोलियासर भैरुजी गली में पीछा कर रहा था फिर खुलेआम महिला को हाथ लगाते हुए छेड़छाड़ की। महिला द्वारा उसे टोकने पर भी उस व्यक्ति द्वारा दोबारा बदतमीजी करते हुए महिला को छुआ और कपड़े फाडऩे के कोशिश की। इस दौरान महिला के साथ मौजूद उसके पति द्वारा रोकने और बीच बचाव करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पति को गली गलौच के साथ मारपीट करने लगा। जिसमे पति के कुछ करने से पहले ही कपड़े फाड़ दिए गए और मारपीट कर गले में चैन छीनने की कोशिश की। उक्त व्यक्ति को मौके पर पुलिस को सौंप दिया गया था और उसके साथ वाले 2 -3 लोग अभी भी फरार हैं।
हालांकि पीडि़ता द्वारा मौके पर पुलिस को फोन कर बुला लिया गया था और तुरंत उनके साथ कोटगेट थाने पहुँचकर, उस अनजान व्यक्ति के खिलाफ धारा 354 के अंतर्गत मुकदमा संख्या 131 / 2024 दर्ज करवा दिया गया हैं। जिसके पश्चात अनजान व्यक्ति की पहचान सुधांशू शुक्ला के रूप में की गई। जिसमें पुलिस जांच कर रही हैं।


Share This News