ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240415 WA0201 भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने बज्जू व रावला मंडी में किया जनसंपर्क Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल सोमवार को बज्जू व रावला मंडी के चुनावी दौरे पर रहे। इससे पहले वे बीकानेर की वाल्मिकी बस्ती में आयोजित समारोह में भी पहुंचे इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज मुख्य अथिति उपस्थित रहे। इस अवसर पर अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया गया। यहां उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अर्जुन मेघवाल बोले की संतो का आशीर्वाद सदैव मेरे साथ रहा है और आज उज्जैन से उमेशनाथ महाराज मुझे आशीर्वाद देने मुझे बीकानेर पधारे है ये चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने वाला चुनाव है। जहां पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है और राष्ट्रहित में काम करने वाली केन्द्र की मोदी सरकार को सता से विमुख के सपने देख रहा है। वहीं भाजपा आपके दम पर यह चुनाव लड़ रही है। भाजपा नेताओं को विश्वास है कि मोदी के हाथ देश सुरक्षित है। इसलिए बिना नेता व नीति वाले दलों को दरकिनार कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान अवश्य दें।

उन्होंने केन्द्र व राज्य की सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए आने वाले पांच सालों में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किये जाने वाले कार्यों का लेखा जोखा भी जनता के सामने रखा।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, महावीर रांका, जगदीश सोलंकी, सोहन चांवरिया, घनश्याम लोहिया, लालूराम खिलेरी,चन्द्र सिंह चौहान, मंजू शर्मा, भंवरदान चारण, किशन गोदारा, राजाराम सिघड़, जे पी व्यास, सुरेंद्र सिंह शेखावत, महावीर चारण, मुमताज अली भाटी, शिवलाल तेजी, विनोद चांवरिया, राकेश पंडित, भारत चांगरा, रतनलाल घारू, दीपक बारसा, अनिल गोयल सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, ग्रामीण मौजूद रहे।


Share This News