ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20240413 225343 बीकानेर में बिजली गिरने से 10 घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में बिजली गिरने से 10 जने घायल हो गये। जिले के चांडासर गजनेर लिंक सड़क पर स्थित ईंट भट्टे पर कार्य कर रही महिला मजदूर पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान महिला के छोटे बच्चे भी पास में खेल रहे थे। अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने महिला और बच्चों सहित दस जनों को अपनी चपेट मे ले लिया। बिजली की तेज आवाज के साथ ही रोने चिल्लाने की आवाज पर आस पास के मजदूर भाग कर आए और घायल महिला और बालिका को तत्काल निजी वाहन से सीएचसी गजनेर लाया गया। जहां से उनको पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार सभी जान खतरे से बाहर है और इलाज़ जारी है।


Share This News