ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240413 WA0172 मुस्कान बाई का आह्वान- सभी करें मतदान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ट्रांसजेंडर मतदाताओं को दिया मतदान का आमंत्रण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शनिवार को मुस्कान बाई और अन्य ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मतदान का आमंत्रण पत्र भेंट किया।
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक मतदाता को मतदान का अधिकार दिया है। ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने इस अधिकार का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि इनकी प्रेरणा से दूसरे मतदाता प्रेरित होंगे और जिले में मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा।
इस दौरान श्रीमती वृष्णि ने ट्रांसजेंडर मतदाता मुस्कान बाई और श्यामोली को मतदान का आमंत्रण पत्र सौंपा। मुस्कान बाई ने बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से लगातार अपने मतदान कर रही हैं। इस दिन को वह जिम्मेदारी का दिन मानती है। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील भी की।


मतदान का यह आमंत्रण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेरणा से बीकानेर जिला उद्योग संघ परिवार द्वारा तैयार किया गया है। इसमें मतदान दिवस, अवधि के साथ विभिन्न मोबाइल एप्स के बारे में बताया है। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News