ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20230527 154542 7 सेंट मैरी चर्च में लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के मिनी मुम्बई के नाम से प्रसिद्ध अजमेर शहर के बिमला मार्केट की तीन मंजिला इमारत में लगी आग अभी पूरी तरह बुझी भी नहीं थी कि आज पाल बिछला के बरसों पुराने सेंट मैरी चर्च में अचानक से आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन तब तक चर्च की छत और फर्नीचर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

rajasathana ef7adf1b2640e7b1c87df00b8f97169e सेंट मैरी चर्च में लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

बिमला मार्केट में लगी आग 29 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने राहत की सांस ली ही थी कि शहर के बरसों पुराने सेंट मैरी चर्च में आग लग गई। जिसे बुझाने में भी फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी और लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए चर्च में आती रहीं।

इस मामले की जानकारी देते हुए बिपिन बेंसिल ने बताया कि शहर के सबसे पुराने चर्च में से एक पाल बिछला स्थित सेंट मैरी चर्च में आग की सूचना मिली, जब वे मौके पर पहुंचे तो चर्च के अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। चर्च में वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था। आग की सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन लकड़ी का फर्नीचर और लकड़ी की छत होने के कारण आग ने चर्च को अपनी चपेट में ले लिया और चर्च में रखा फर्नीचर और छत पूरी तरह जलकर राख हो गए। 

फायर ब्रिगेड के अधिकारी गौरव तंवर ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर पाल बिछला स्थित चर्च में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने बिमला मार्केट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया और आग बुझाने के प्रयास किया। गौरव तंवर ने बताया कि चर्च में वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था, जिसमें गैस की चिंगारी से केमिकल ने आग पकड़ ली देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फर्नीचर व छत जलकर राख हो गए। आग के समय चर्च में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बीते  24 घंटे में शहर में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है।


Share This News