ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240116 WA0201 <em>16 करोड़ 80 लाख रुपए की जमीनें अतिक्रमण से मुक्त</em>,<br><em>मुरलीधर व्यास नगर तथा चकगर्बी में अवैध कब्जा हटवाया</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। नगर विकास न्यास द्वारा मंगलवार को अपने स्वामित्व की करीब 16 करोड़ 80 लाख रुपए की जमीनें अतिक्रमण से मुक्त करवाई गई । नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ ने बताया कि चक 7 बीकेएम पटवार हल्का चकगर्बी में न्यास स्वामित्व की लगभग 13.50 बीघा भूमि को मंगलवार को कब्जे से मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर अज्ञात लोगों ने प्लानिंग कर कच्ची सड़क बनाई ली थी जिसे न्यास टीम द्वारा हटाकर न्यास स्वामित्व का बोर्ड लगाया गया । इस भूमि पर न्यास स्वामित्व का भू-उपयोग शहर के मास्टर प्लान अनुसार औद्योगिक प्रयोजनार्थ हैं तथा भूमि की अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये हैं।
सचिव ने बताया कि इसी प्रकार मुरलीधर व्यास नगर स्थित अपने स्वामित्व के करीब एक करोड़ 80 लाख रुपए के भूखंडों को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। न्यास के तहसीलदार के नेतृत्व में टीम द्वारा नगर विकास न्यास बीकानेर की योजना मुरलीधर व्यास नगर के भूखण्ड कर A-144 से 149 तक एवं भूखण्ड सं A-157, A-158 पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। इन भूखण्डो की अनुमानित कीमत एक करोड़ अस्सी लाख रुपए है। अतिक्रमण हटाने वाले दल में न्यास तह‌सीलदार सन्भो भाम्भू , कनिष्ठ अभियंता विनित शीलू, राजेंद्र सहारण एवं रामजस पूनिया मौके उपस्थित रहे।


Share This News