IMG 20220726 123123 1 मारपीट की और कान के झूमके, गले का हार तोड़ ले गए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की जेएनवी थाना में मारपीट कर आभुषण तोड़ ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। गाडिय़ां लेकर आए लोगों द्वारा परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। जेएनवीसी थाने में श्यामलाल विश्नोई ने
चोखाराम, निहालचंद, रविन्द्र, हेतराम, रामस्वरुव, उर्मिला, कुमारी, लिछमा, शारदा, अम्बेश्वरी, शिवराज, महावीर, भार्ग व 20-25 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी बोलेरो, स्कार्पियों गाड़ी लेकर आए और दीवार के ऊपर से ही उसके घर में घुस गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नियत से गोली चलाई। प्राथी ने बताया कि हाथों लाठी, सरियों, तलवार लेकर आए आरोपियों ने उसकी माता शंकरी देवी के साथ मारपीट की और कान के झूमके, गले का हार तोड़ लिया। प्राथी के अनुसार आरोपियों ने प्रार्थी के भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News