IMG 20230527 154542 12 बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री को दी बधाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जयपुर में आयोजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित दो उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बीकानेर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भाग लिया तथा तीनों से मिलकर बधाई प्रेषित की। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुन्दर चौधरी, आनंद सिंह भाटी, रमजान अब्बासी, हनुमान सिंह चावडा, गोपाल अग्रवाल, दीपक पारीक, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल,प्रवक्ता अशोक प्रजापत,विजय उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकुमचंद कांटा,अरुण जैन,मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत,नरसिंह सेवग,किशन मोदी,ओम कुमावत,विमल पारीक सहित अनेकों नेताओ और कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया। सभी ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन के एक सामान्य कार्यकर्ता के मुख्यमंत्री बनाया जाना गौरव की बात है। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है कि आम कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र के संगठन के पदाधिकारी आम कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री तक बना सकते हैं इस बात को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आमजन को यह विश्वास है कि भाजपा राज्य में राजस्थान में अपराधों में कमी आएगी और चाहूंगा कि विकास होगा।

IMG 20231215 WA0228 बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री को दी बधाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News