ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231118 WA0003 कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत का जनसंपर्क जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत का लगातार जनता से संपर्क और जुड़ाव जारी है। प्रतिदिन सैंकड़ो क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछने और बड़े- बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना फिर जनसंपर्क के लिए आगे बढऩे का क्रम भी जारी है।प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि शनिवार को यशपाल गहलोत ने अपने समर्थकों के साथ सर्वप्रथम विनोबा बस्ती में जनसंपर्क किया। जहां उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके निराकरण करवाने का आश्वासन भी वहां के निवासियों को दिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने यशपाल गहलोत का जोरदार गर्मजोशी के नारों से स्वागत किया। बड़े- बुजुर्गों ने जहां आशीर्वाद दिया वहीं युवाओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। मुक्ताप्रसाद के सेक्टर पांच, भीमनगर, शिवबाड़ी चौराहा, हरिराम जी मंदिर के पास, पटेल नगर स्थित वासुदेव की दुकान के पास वाले क्षेत्र में और जेएनवी के चलाना हॉस्पिटल के पास, सोफिया स्कूल के सामने मुख्य बाजार, जयपुर रोड के बाद नई लाइन गंगाशहर, धोबी तलाई त्यागी वाटिका में आमसभा कर सरकार की सात गारंटी योजनाओं के लाभ आमजन को बताए। साथ ही कहा कि ‘यशपाल गहलोत ओ चुनाव कोनी लड़ रियो है, शहर कांग्रेस रो हर कार्यकर्ता यशपाल गहलोत है, आप चुनाव में आ सोच परोर, आ मान परोर वोट दिया कि मैं यशपाल गहलोत हूं।’देर शाम बांद्रा बास में यशपाल गहलोत का सैंकड़ो लोगों ने भव्य स्वागत किया और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की।


Share This News