ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231019 WA0139 बाइकर्स ने निकाली रैली<em>,</em> रौबीले हुए शामिल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से बाइक रैलियां निकाली गई। इनमें बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कार्मिकों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी निभाई। जिला स्तरीय रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली यहां से तुलसी सर्किल, अंबेडकर सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल, संभागीय आयुक्त कार्यालय से वीर दुर्गादास सर्किल, चौधरी भीमसेन सर्किल, डूडी पेट्रोल पंप, नत्थूसर गेट, दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, मोहता सराय, गोगागेट के बाहर से रानीबाजार पुलिया होती हुई पुनः कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे रोबीले और महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। वहीं अनेक अधिकारी भी रैली में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन ने कहा कि जिले का प्रत्येक मतदाता अपने मतदान केंद्र तक पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करे, इसके प्रति जागरूकता के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। रैली में बाइकर्स ने जागरूकता से जुड़ी तख्तियों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारठ, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, इनटेक के पृथ्वीराज रतनू, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक कुमार, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एलडी पंवार, रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल, कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा, स्वीप के गोपाल जोशी आदि मौजूद रहे।


Share This News