IMG 20230816 WA0127 ऊर्जा मंत्री ने की जनसुनवाई ** देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति ** नोखा रोड पर हुआ कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार प्रातः अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री को परिवेदनाएं दी। मंत्री भाटी ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान सरकार और इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही कोलायत विधानसभा क्षेत्र की पहचान विकसित विधानसभा के रूप में बने, इसके लिए भी सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, उच्च शिक्षा, सड़क, चिकित्सा सेवा, पानी- बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री को पानी-बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा विभिन्न मांगों के लिए ज्ञापन दिये। उन्होंने दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों समस्या समाधान के लिए चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक बिंदु पर नियमसम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिस्काॅम के अधीक्षण अभियन्ता राजेन्द्र सिंह मीना उपस्थित थे।

मूक बधिर बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

एक रुपया रोज सेवा संस्था ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोखा रोड स्थित दिव्यांग सेवा संस्थान में मुख बधिर बच्चों को अल्पाहार वितरण करके स्वतंत्रता दिवस मनाया , संस्था अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि संस्था पिछले 6 साल से सामाजिक स्तर के कार्य कर रही है जिसमें त्योहारों व राष्ट्रीय पर्वो पर मूक बधिर व जरूरतमंद लोगो को खाने पीने की चीजें बांटकर खुशियां मनाते हैं ! संस्था के मनोज कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मंजूलता रावत, चंचल सेन, इकरामुद्दीन लोहार, जेठाराम जी ( संस्थापक दिव्यांग सेवा संस्थान ) वाजिद अली, उषा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रूप कुमार रावत, आदि सदस्य मौजूद रहे।

Thar पोस्ट न्यूज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भ्रमण पथ रविंद्र रंगमंच के पास मरुधरा योग एवं पर्यावरण केंद्र पर स्वतंत्र दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
झंडा रोहन श्री रामबाबू एवं श्री रामलालजी ने किया। देशभक्ति के गीत सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं महेश शर्मा द्वारा नाटक की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार एम रफीक कादरी ने देश भक्ति गीत सुना कर माहौल को खुशनुमा बना दिया कादरी ने कर चले हम फिदा जानो तन साथियों वतन पर जो फिदा होगा मेरा रंग डे बसंती चोला यह देश है वीर जवानों का रहने गीतों की प्रस्तुत यदि इस अवसर पर डॉ हिमांशु दाधीच ने ऐसा देश है मेरा गीत की प्रस्तुति
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में श्री नंदराम यादव, सचिन भाटिया ,रमेश छींपा, मनोज केशवानी, पवन पारीक,शिव भाटी, राधेश्याम सोनी,दुर्गा शेखावत विनोद मोदी, मेहबूब भाई,नितिन धानुका,नरेश चावला एवं ग्रुप की महिला मंडल में श्रीमती इंदु यादव,सारिका धानुका शालिनी मोदी,खुशबू का अहम योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया।

IMG 20230816 WA0234 ऊर्जा मंत्री ने की जनसुनवाई ** देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति ** नोखा रोड पर हुआ कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News