ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 41 <em>कोलायत विधानसभा क्षेत्र के दो उच्च प्राथमिक विद्यालय</em><em> क्रमोन्नत</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंसा पर कोलायत विधानसभा क्षेत्र की दो उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया है।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारिया मल्लिनाथ की उच्च प्राथमिक विद्यालय और ग्राम पंचायत रावनेरी की उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। इन विद्यालयों को सत्र 2023-24 से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति के वर्ष कक्षा 9 व 10 को एक साथ प्रारंभ किया जाएगा और आगामी सत्र में क्रमशः कक्षा 11 एवं 12 प्रारंभ की जा सकेगी। उन्होंने इन विद्यालयों को क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री डाॅ.बी डी कल्ला का आभार व्यक्त किया है। दोनों विद्यालयों को क्रमोन्नत करवाने के लिए क्षेत्र की जनता ने ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमारे बच्चे अपने गांव में उच्च माध्यमिक तक की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।


Share This News