ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 5 दो विदेशी युवक गिरफ्तार, कोकीन व एक लाख नकद जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दो विदेशी युवक कोकीन व एक लाख कैश के साथ गिरफ़्तार किये गए हैं। राजस्थान पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए जयपुर कमिश्नरेट इलाके में अवैध मादक पदार्थ तस्करी कर रहे विदेशी युवक को गिरफ्तार कर 58 ग्राम कोकीन समेत बिक्री की रकम एक लाख रुपये कैश बरामद किया है।

इस बारे में सूबे के पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल कमल सिंह को जयपुर के जवाहर नगर थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में मिली सूचना के आधार पर एडिशनल एसपी संजीव भटनागर के सुपर विजन और इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जवाहर नगर थाना इलाके के सिंधी कॉलोनी में सूचना के अनुसार स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश दी गई। दबिश में दो विदेशी लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 58 ग्राम कोकीन के अतिरिक्त विक्रय रकम एक लाख रुपये कैश बरामद किए गए। बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमान कीमत करीब एक लाख रुपये है।


Share This News