ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230715 WA0279 <em>अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार रविवार को, चित्रकार उकेरेंगे अपनी भावनाएं</em>, <em>शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया बैनर का विमोचन</em> Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।बीकानेर। 14वें रंग मल्हार का आयोजन रविवार को प्रातः 10 बजे से सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में होगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार को इसके बैनर का विमोचन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। अधिक से अधिक युवाओं को इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम संयोजक सुनील दत्त रंगा ने बताया कि एक दिवसीय कला कार्यशाल वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में जयपुर से शुरू हुआ। पिछले 13 वर्षों में अलग-अलग माध्यमों पर कलाकारों द्वारा कलाकृतियां उकेरी जाती हैं। अब तक मास्क, पंखी, झंडे, टी शर्ट, बेग, छाता, साइकिल, लालटेन आदि पर चित्र बनाए गए हैं। इस बार चाय की केतली माध्यम के रूप में रखी गई है।
यह आयोजन धोरा अंतरराष्ट्रीय कलाकार समूह, भोज कला प्रन्यास एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से होगा। भोज कला प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज सोलंकी ने बताया कि आयोजन से जुड़ी जानकारी दी।


Share This News