ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 5 बीकानेर - वृद्ध पर कुल्हाड़ी से हमला, मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक वृद्ध पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां ठुकरियासर गांव की रोही में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सात स्थानों पर ताबड़तोड़ वार से उसका शरीर पूरी तरह से लहूलुहान हो गया। अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में आरोपी को नामजद किया गया है।घायल नानूराम के पुत्र ठुकरियासर निवासी लिखमाराम बावरी ने इस आशय की रिपोर्ट श्रीडूंगरगढ़ थाने में दी है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक हेतराम ने बताया कि वारदात कल दोपहर एक बजे ठुकरियासर गांव की रोही की है। रिपोर्ट में इसी गांव के परमाराम पुत्र बेगाराम बावरी पर आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने उसके पिता नानूराम बावरी को जान से मारने ेकी नियत से उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किये। जिससे उनके सिर, हाथ, पैर समेत शरीर के सात स्थानों पर गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है


Share This News