ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 66 फ़ूड पॉइज़निंग से 300 बीमार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश के दौसा जिले में फ़ूड पॉइज़निंग से 300 जनें बीमार हो गए है। भोजन करने के दौरान एक के बाद एक लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी व्यक्तियों को एम्बुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में लेकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के पाखर चौड़ाकी गांव में गुरुवार रात करीब नौ बजे ये घटना हुई। जहां एक साथ 300 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। प्रसादी के बाद इन सभी में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक पाखर गांव निवासी महेंद्र बैरवा की पिछले दिनों दिल्ली में शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी लगी थी। उनकी ओर से गुरुवार को गांव में सवामणी का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां गांव के सभी लोगों को सामूहिक भोज के लिए आमंत्रित किया गया। लोगों ने सामूहिक भोज कार्यक्रम में पहुंचकर लड्डू-पूरी और दाल के बने (बड़े) पकौड़े खाए। इसके कुछ ही देर में यहां आए लोगों में उल्टी दस्त और पेट दर्द शुरू हो गया।फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए 300 से ज्यादा लोगों को महुवा और मंडावर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ती देख बाकी लोगों को महुवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक साथ बड़ी तादात में मरीजों के अस्पताल में पहुंचने से खलबली मच गई। बीमारों की संख्या ज्यादा होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए, लोगों का जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ा।मेडिकल टीम ने फूड सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि लड्डू, पूरी, सब्जी या दाल के बड़े में से किस चीज के खाने से इतनी बड़ी तादात में लोगों की तबीयत बिगड़ी।


Share This News