ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230616 WA0235 सीएमएचओ डॉ अबरार ने इस बात पर जताई निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पँवार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य कल्याण केंद्र उदासर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मंजू कंवर तथा एएनएम परमजीत सैनी उपस्थित मिले, साथ ही आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थी। डॉ अबरार ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण संभावित अतिवृष्टि व तूफान के चलते मुख्यालय पर रहने और चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड को रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कल्याण केंद्र की दैनिक व मासिक गतिविधियों तथा वार्षिक लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि की समीक्षा की। केंद्र पर मासिक 693 की ओपीडी थी, सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध थी व 99 % बच्चों का टीकाकरण पूर्ण था। गत 2 माह में डिलीवरी मात्र 2 ही होने पर डॉ अबरार ने नाराजगी व्यक्त की और नियमित रूप से क्षेत्र की गर्भवतियों से बेहतर संपर्क रखते हुए डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिए। फिट हेल्थ कैंपेन के 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत गांव के 30 प्लस आयु वर्ग के लोगों की शुगर, बीपी, कैंसर को लेकर स्क्रीनिंग में उपलब्धि अच्छी पाई गई। लगभग 79% ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की जा चुकी थी जबकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में मात्र 60% परिवार ही कवर मिले। डॉ अबरार ने शत-प्रतिशत परिवारों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने हेतु प्रयास बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता व आईईसी प्रदर्शन बेहतर मिला जिसकी सीएमएचओ ने सराहना की।


Share This News