ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220812 080736 3 मंदिर के पुजारी ने दिया धक्का, मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नोखा। हाईटेक होते बीकानेर जिले में आज भी छुआछूत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मंदिर के पुजारी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। राधेश्याम भूतनाथ मंदिर का पुजारी है। इस पर छुआछूत करने का आरोप है। यह मामला नोखा पुलिस थाना क्षेत्र का है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि नोखा में सावर्जनिक श्मसान भूमि में भूतनाथ महादेव का मंदिर है। पुजारी राधेश्याम के खिलाफ नोखा की वार्ड नम्बर 26 निवासी चैनाराम रैगर ने मामला दर्ज करवाया है। दरअसल, यह मामला 10 जून का बताया जा रहा है। चैनाराम की ओर से थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि 10 जून की शाम को उसके ममेरे भाई बाबूलाल रैगर की मृत्यु हो गई थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए नोखा के सावर्जनिक श्मसान भूमि लेकर गये थे। जहां अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी करने के बाद नहा धोकर वे इसी श्मसान भूमि में स्थित भूतनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गये थे। आरोप है कि मंदिर में मौजूद पुजारी राधेश्याम ने जात पूछी और उसके बाद धक्का दे दिया और मंदिर के दर्शन नहीं करने दिये। उस वक्त समाज के एक सौ से भी अधिक लोग वहां मौजूद थे। जिसका उनके पास वीडियो भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुटी है।


Share This News